देहरा में मनाया गया राष्ट्रीय बालिका दिवस। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Tuesday, January 24, 2023

    देहरा में मनाया गया राष्ट्रीय बालिका दिवस।

    बाल विकास परियोजना देहरा के तहत 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' सप्ताह के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पाईसा में बालिका दिवस का आयोजन किया गया जिसमें अशोक कुमार शर्मा जिला कार्यक्रम अधिकारी कांगड़ा स्थित धर्मशाला मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे।
    इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' के विषय पर विस्तृत जानकारी दी।
    इस कार्यक्रम में स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न तरह की प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया।जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा 30 बेटियों को पुरस्कृत किया गया।
    इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा रवि कुमार, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पाईसा के अध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.