Friday, January 27, 2023
सामुदायिक नेतृत्व के लिए आगे आएं महिलाएं।
बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय सुजानपुर ने ‘सशक्त महिला’ योजना और ‘वो दिन’ योजना के तहत ग्राम पंचायत करोट, खैरी और मनिहाल में पंचायत स्तरीय जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए।
इस अवसर पर महिलाओं का मार्गदर्शन करते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने कहा कि प्रतिस्पर्धा, असीमित अवसरों और चुनौतियां से भरे तथा पल-पल बदलते वैश्विक परिवेश में सामूहिक सामुदायिक नेतृत्व और सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान समय की मांग है। महिलाओं को इन असीमित संभावनाओं तथा चुनौतियों को अवसरों में बदलते हुए सामूहिक सामुदायिक नेतृत्व के लिए आगे आना चाहिए।
Tags
# हमीरपुर दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
हमीरपुर दर्पण।
Tags
हमीरपुर दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment