Wednesday, January 18, 2023
परीक्षा-पे-चर्चा-2023 पर चित्रकला प्रतियोगिता 23 जनवरी को।
केंद्रीय विद्यालय, मण्डी में परीक्षा-पे-चर्चा-2023 से जुड़ी चित्रकला प्रतियोगिता 23 जनवरी को आयोजित की जाएगी । यह जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत कुमार यादव ने देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पुस्तक ‘‘एग्जाम वारियर्स’’ की परीक्षा मंत्रों पर आधारित विभिन्न प्रसंगों पर होगी ।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय, मण्डी के अलावा केंद्रीय विद्यालय संधोल, जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह, राज्य सरकार द्वारा संचालित जिला मण्डी के दस तथा चार निजी विद्यालयों के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं । प्रतियोगिता में कुल 100 प्रतिभागी भाग लेंगे तथा सभी प्रतिभागियों को पुस्तकों एवं प्रमाण पत्रों से पुरस्कृत किया जाएगा ।
Tags
# मण्डी दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
मण्डी दर्पण।
Tags
मण्डी दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment