Monday, January 23, 2023
ग्राम स्तर तक फोर-जी नेटवर्क को पहुंचाने के कार्य में लाएं तेज़ी-आशुतोष गर्ग
बीएसएनएल के फोर-जी नेटवर्क को ग्राम स्तर तक पहुंचाने के लिए प्रस्तावित परियोजना के लिए समस्त संबंधित विभाग शीघ्रता से प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाएं।यह बात सोमवार को उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने बीएसएनएल, राजस्व एवं वन विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित एक बैठक में कही।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रत्येक गांव को बीएसएनएल के फोर-जी नेटवर्क से निर्धारित समय अवधि के भीतर जोड़ा जाना प्रस्तावित है।
उन्होंने बीएसएनएल को स्थानीय ग्राम सभाओं, राजस्व तथा वन विभाग के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए ताकि यह परियोजना निर्धारित समय अवधि के भीतर पूर्ण की जा सके।
उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को इस कार्य से सम्बन्धित प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए तथा कहा कि एफआरसी व स्थानीय ग्राम सभाओं के अनुमोदन को शीघ्र अंजाम दिया जाए ताकि आधुनिक सूचना तकनीक का लाभ आमजन को पहुंच सके।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जहां पर अभी ज्वाइंट इंस्पेक्शन नहीं हुई है वहां पर जॉइंट इंस्पेक्शन को शीघ्र पूरा करने के साथ अन्य औपचारिकताओं को पूरा करें।
Tags
# कुल्लू दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
कुल्लू दर्पण।
Tags
कुल्लू दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment