Wednesday, January 18, 2023
सहारा योजना के लाभार्थी दस्तावेज पुनः अपलोड करें।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि जिला में जिन सहारा योजना के लाभार्थियों को अपने दस्तावेज को ऑनलाइन किए हुए 6 माह पूरे हो गए हैं, वे अपने सारे दस्तावेज स्वयं या समीप के लोकमित्र केंद्र के माध्यम से पुनः ऑनलाइन अपलोड करवाएं । उन्होंने बताया कि इन दस्तावेजों में जीवन, आय, बीपीएल, मेडिकल अक्षमता इत्यादि प्रमाण पत्र सम्मिलित हैं । उन्होंने बताया कि यह दस्तावेज अपलोड किये जाने के बाद स्वीकृत हो जाने पर लाभार्थी आगामी 6 महीने तक प्रति माह तीन हजार रुपये लेने के लिए पात्र बन जायेंगे ।
उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए विकास कुमार, जिला समन्वयक स्वास्थ्य, हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य बीमा योजना सोसायटी, जिला मंडी के मोबाइल नम्बर 9816255492 पर सम्पर्क कर सकते हैं ।
Tags
# मण्डी दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
मण्डी दर्पण।
Tags
मण्डी दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment