प्रदेश विश्वविद्यालयों मे हुए घोटालों को लेकर शिक्षा मंत्री से मिले एनएसयूआई के पदाधिकारी, दोषियों के खिलाफ की कड़ी कार्यवाही करने की मांग की। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, January 21, 2023

    प्रदेश विश्वविद्यालयों मे हुए घोटालों को लेकर शिक्षा मंत्री से मिले एनएसयूआई के पदाधिकारी, दोषियों के खिलाफ की कड़ी कार्यवाही करने की मांग की।

    प्रदेश के विभिन्न विश्व विद्यालयों मे हुए विभिन्न घोटालो व नियुक्तियों को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन  के पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में प्रदेश शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मिले, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर ने कहा कि पिछले पांच सालों मे भाजपा व आरएसएस की सरकार ने विश्वविद्यालयों मे सैकडो़ घोटाले किए, हायर एजुकेशन की रीड तोड़ दी, हिमाचल प्रदेश विश्व विद्यालय, सरदार पटेल विश्व विद्यालय, टेक्निकल विश्व विद्यालय मे फर्जी भर्तियां की गई, रेनोवेशन के नाम पर सैकडो़ घोटाले किए गए, विश्व विद्यालय मे यूजीसी के नियमो के खिलाफ जाकर सैकडो़ फर्जीवाडे किए गए।
    इसके साथ ही सैकडो़ कार्य ऐसे किए गए जो निजी लाभ के उद्देश्य से किए गए साथ ही पीएच.डी में भी सैकडो़ फर्जी भर्तियां की गई। इन सभी मुद्दो को शिक्षा मंत्री के ध्यान मे लाया गया और विजिलेंस से जाँच करवाने की मांग की गई,इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष छत्तर सिंह ठाकुर, वीनू मेहता, यासीन बट्ट, रजत भारद्वाज, तुषार स्तान, विपुल, अरविंद, पवन, डैनी पंगवाल, ईशांन विशेष तौर पर मौजूद रहे।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.