आनी में उप-मण्डल स्तरीय समारोह 74वां गणतंत्र दिवस सादे एवम गरिमा पूर्ण अंदाज़ में आयोजित। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Friday, January 27, 2023

    आनी में उप-मण्डल स्तरीय समारोह 74वां गणतंत्र दिवस सादे एवम गरिमा पूर्ण अंदाज़ में आयोजित।

    आनी कस्बे में स्थित रानी बेहड़ा खेल मैदान में उप-मण्डल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस आयोजन में उप-मण्डल अधिकारी (नागरिक) नरेश वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने भारत के संविधान के इतिहास और महत्व पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में 1857 से लेकर 15 अगस्त 1947 तक सभी असंख्य वीर स्वतंत्रता सेनानियों,क्रांतिकारियों, शहीदों का स्वतंत्रता प्राप्ति में योगदान अमूल्य है।
     परेड कमांडर हेड कांस्टेबल अनूप नेगी के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश पुलिस के जवानों,एनसीसी कैडेट्स,राष्ट्रीय सेवा योजना, इको क्लब व स्काउट एण्ड गाइड, के स्वंयसेवकों ने भव्य परेड में भाग लिया।
     इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय आनी,आनी क्षेत्र के विभिन्न सरकारी व निज़ी विद्यालयों के छात्र एवम छात्राओं ने भाषण,समूह देश गान, और लोकगीतों पर ' नाटी' नृत्य पेश किए गए।
     इसके अतिरिक्त बनाला, कुठेड़, बगाश, कंडागई,छबोली, डूघा आदि विभिन्न महिला मण्डलों के सदस्यों ने विभिन्न परम्पारिक सामूहिक लोकगान एवम लोक नृत्य प्रस्तुत किए।
    इस मौके पर वरिष्ट भाजपा नेता गंगा राम चंदेल ने देश प्रेम पर एक लघु कविता प्रस्तुत की और राजस्व कर्मचारी बलबीर ने देश भक्ति से ओत प्रोत एक रैप (Rythem at Poem) पेश किया।
    ज्ञान विज्ञान समिति आनी की महिला सदस्यों ने 
    "कोमल है ,कमज़ोर नहीं तू; शक्ति का नाम ही नारी है!" नामक गीत गा कर महिला सशक्तिकरण की दिशा में उपस्थित जनसमूह को प्रेरणा संदेश दिया।
    कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
     इस कार्यक्रम में तहसीलदार आनी दलीप शर्मा, नायब तहसीलदार वेद ठाकुर, एस.एच.ओ. आनी इंस्पेक्टर पंछी लाल,हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड आनी के वरिष्ट अधिशासी अभियंता विजय ठाकुर, जल शक्ति विभाग आनी के अधिशासी अभियंता राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आनी से पी.जी.टी. श्यामा नन्द, आनी क्षेत्र के वरिष्ट भाजपा नेता गंगा राम चंदेल,नगर पंचायत आनी की अध्यक्षा सरसा देवी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
    इस कार्यक्रम में सहायक लोक संपर्क अधिकारी तर्जीव शर्मा ने बखूबी मंच संचालन किया। इस कार्यक्रम की समाप्ति के बाद राजकीय महाविद्यालय आनी के विद्यार्थियों ने आयोजन स्थल से लेकर बाज़ार तक तिरंगा यात्रा निकाली और स्थानीय जनता ने परम्पारिक संयुक्त लोक नृत्य 'नाटी ' आयोजित की।
    हिमाचल लोकमत से संजीव आर्यन,हिमाचल अभी तक से आर.के. सिंह, हिमाचल आसपास से रॉयल भाई और अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़ आदि डिजिटल मीडिया चैनलों ने अपने सुदूर व ग्रामीण दर्शकों के लिए इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण अपने अपने फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल उपलब्ध किया।
    इसके अलावा शिव राज शर्मा,चमन शर्मा और राकेश बिन्नी शर्मा आदि विभिन्न प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया के पत्रकारों/संवाददातों/ रिपोर्टरों ने इस कार्यक्रम की कवरेज की।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.