Wednesday, January 18, 2023
अमला कश्यप को सौंपी युवा कांग्रेस कमेटी आनी के जनरल सेक्रेटरी की कमान।
विकासखण्ड निरमण्ड की ब्रो व पोशना पंचायत की पंचायत समिति सदस्या अमला को बुधवार को ब्लॉक युवा कांग्रेस कमेटी आनी का जनरल सेक्रेटरी नियुक्त किया गया।जनरल सेक्रेटरी नियुक्त करने पर अमला कश्यप ने प्रदेश कांग्रेस ,ब्लॉक कांग्रेस,मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेशाध्यक्षा प्रतिभा सिंह,लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह व ब्लॉक कांग्रेस आनी के अध्यक्ष युपेन्द्र कांत मिश्रा का आभार प्रकट किया है।
बता दें कि अमला कश्यप समय - समय पर नशे के तस्करों के खिलाफ मुद्दे उजागर करती रहती है।
अमला कश्यप ने कहा कि वर्तमान सरकार के साथ मिलकर वह क्षेत्र के रुके हुए विकास कार्यो को पूरा करने का भरकस प्रयास करेंगी।साथ ही साथ महिलाओं व युवाओं को संगठन के साथ जोड़कर आनी कॉंग्रेस को मजबूत बनाने का भी पूरा प्रयास करेंगी।
इसके अलावा उन्होंने महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सरोज बाला व युवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुकू नेगी का आभार प्रकट किया।
Tags
# निरमण्ड दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
निरमण्ड दर्पण।
Tags
निरमण्ड दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment