डायरिया प्रभावित क्षेत्र में स्क्रीनिंग कर रही हैं टीमें: देबश्वेता बनिक। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Monday, January 30, 2023

    डायरिया प्रभावित क्षेत्र में स्क्रीनिंग कर रही हैं टीमें: देबश्वेता बनिक।

    पर्याप्त दवाईयों और ओआरएस की आपूर्ति के साथ-साथ जागरुकता अभियान भी चलाया
    हमीरपुर 30 जनवरी। उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने बताया कि विकास खण्ड नादौन के डायरिया प्रभावित गांवों में लोगों की स्वास्थ्य जांच का कार्य तेजी से जारी है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की 6 टीमें लगाई गई हैं। ये टीमें अभी तक 47 गांवों में लोगों की स्क्रीनिंग कर चुकी हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार अभी तक डायरिया के कुल 868 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से केवल एक रोगी ही अस्पताल में उपचाराधीन है और उसकी हालत स्थिर है। उपायुक्त ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी और जिला स्वास्थ्य अधिकारी को सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं।
      उपायुक्त ने बताया कि प्रभावित गांवों में पर्याप्त मात्रा में दवाईयां और ओआरएस के पैकेट पहुंचा दिए गए हैं। फील्ड में कार्य कर रही टीमों के लिए स्वास्थ्य खण्ड टौणी देवी से दो अतिरिक्त वाहन उपलब्ध करवाए गए हैं। जलशक्ति विभाग के अलावा स्वास्थ्य विभाग ने भी पानी के सैंपल लिए हैं और इन्हें जांच के लिए भेजा गया है।
     उपायुक्त ने बताया कि पूरे इलाके मंे व्यापक जागरुकता अभियान भी चलाया गया है तथा लोगों से ऐहतियात बरतने की अपील की जा रही है।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.