शिमला जिले के मशोबरा विकासखण्ड के तहत युवा मण्डल मेवग द्वारा नेहरू युवा केंद्र शिमला के सौजन्य से दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसका शुभारंभ शुक्रवार को खेल मैदान भट्टाकुफर में ग्राम पंचायत चमियाना के उपप्रधान यशपाल वर्मा व दिनेश ठाकुर (सरकारी ठेकेदार) द्वारा किया गया। इसमे कब्बडी, बॉलीबॉल, दौड़ (
आयु वर्ग 16 से कम आयु वर्ग के लिए 200 मीटर, 400 मीटर ओपन, फ्रॉग रेस केवल 13 से कम आयु वर्ग के लिए ) और महिला व पुरुष रस्साकस्सी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
प्रतियोगिता में विजता टीम को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा ।
इस प्रतियोगिता में बॉलीबॉल में ग्राम पंचायत चमियाना, पेटगेहर, युवा मण्डल मेवग और भट्टा कुफर सहित चार टीमें , कब्बडी में युवा मण्डल गवाई , छकड़ेल , दिगठी, चमियाना जूनियर, युवा मण्डल मेवग और शनान सहित छः टीमे भाग ले रही है।
युवा मण्डल के सचिव विक्रम ने बताया कि यह दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता नेहरू युवा केंद्र शिमला के सौजन्य से आयोजित की जा रही है। उन्होंने नेहरू युवा केंद्र शिमला का आभार जताते हुए कहा कि युवा मण्डल मेवग के लिए यह खुशी की बात है कि उन्हे इस तरह की प्रतियोगिता को आयोजित करवाने का अवसर प्रदान किया गया। इस प्रकार की गतिविधियाँ युवाओ को नशे से दूर रखने में सार्थक प्रयास होगा।
शुक्रवार को इस प्रतियोगिता के शुभारम्भ अवसर पर नेहरू युवा केंद्र शिमला से पंकज , युवा मण्डल मेवग के प्रधान संदींप, सचिव विक्रम के साथ कमेटी के सदस्य संदीप, सुनील ,विक्रम ,मोहित, अजय ,कुलदीप, सुरेंदर, सुशील, मोहिंदर, विजय, दिनेश, अशोक, दलीप चोपड़ा, इंद्र ठाकुर , सचिन वर्मा ,सुनील, नीव वर्मा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा अधिकारी डॉ, स्वाति विशेष रूप से उपस्थित रही।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.