Wednesday, January 25, 2023
Home
निरमण्ड दर्पण
महिला मण्डल बाहवा, कुमसू और जडोली की महिलाओं ने ने निकाली नशा मुक्ति जागरूकता अभियान रैली ।
महिला मण्डल बाहवा, कुमसू और जडोली की महिलाओं ने ने निकाली नशा मुक्ति जागरूकता अभियान रैली ।
ब्यूरो रिपोर्ट निरमण्ड।
विकास खण्ड निरमण्ड की पंचायत बाहवा के अंतर्गत महिला मण्डल बाहवा, कुमसू और जडोली की महिलाओं ने बुधवार को नशा मुक्ति जागरूकता अभियान रैली निकाली।इस रैली की अगुआई ग्राम पंचायत बाहवा की प्रधान ममता ठाकुर ने की।
इस रैली में स्थानीय पंचायत की सचिव कमलेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रही। इस रैली की विषय 'नशा मुक्त देश व समाज ' रहा। इस रैली में महिला मंडल कुमसु की प्रधान अर्चना ठाकुर,सचिव पिंगला ठाकुर,महिला मंडल जडोली की प्रधान श्यामा ठाकुर, सचिव खेला देवी के साथ साथ महिला मंडलों की दर्जनों महिलाओं ने भाग लिया।
Tags
# निरमण्ड दर्पण
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
निरमण्ड दर्पण
Tags
निरमण्ड दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment