मण्डी शिवरात्रि के लिए कलाकारों के ऑडिशन 6 से 10 फरवरी तक। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, January 28, 2023

    मण्डी शिवरात्रि के लिए कलाकारों के ऑडिशन 6 से 10 फरवरी तक।

    मण्डी के अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में भाग लेने वाले इच्छुक कलाकारों के ऑडिशन 6 फरवरी से 10 फरवरी तक आयोजित किए जा रहे हैं। ऑडिशन पड्डल मैदान स्थित टेनिस हाॅल में 10ः30 बजे से लेकर सायं 5 बजे तक लिए जाएंगे।
    अतिरिक्त उपायुक्त निवेदिता नेगी ने बताया कि 6 से 8 फरवरी तक मण्डी जिला के कलाकारों के ऑडिशन होंगे जबकि 9 व 10 फरवरी को अन्य जिलों के कलाकारों के ऑडिशन होंगे।
          उन्होंने बताया कि मण्डी जिला के ऑडिशन उपमण्डलवार लिए जाएंगे। 6 फरवरी को मण्डी सदर, कोटली व पधर, 7 फरवरी को सुन्दरनगर, बल्ह, बालीचैकी व जोगिन्द्रनगर उपमण्डल और 8 फरवरी को करसोग, गोहर, सराज, सरकाघाट, धर्मपुर के कलाकारों के ऑडिशन लिए जाएंगे।
          उन्होंने बताया कि 9 फरवरी को कांगड़ा, चंबा, ऊना, हमीरपुर, शिमला व बिलासपुर जबकि 10 फरवरी को कुल्लू, किन्नौर, लाहुल, सिरमौर व सोलन जिलों के कलाकारों के ऑडिशन लिए जाएंगे।
          ऑडिशन में भाग लेने के लिए कलाकार अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय मण्डी में आवेदन कर सकते हैं अथवा उनके ईमेल पते adcmandi@gmail.com पर भी आवेदन भेजे जा सकते हैं। ऑडिशन में भाग लेने के लिए आए कलाकारों को आने जाने एवं रहने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।

    No comments:

    Post a Comment