ग्राम पंचायत बड़ीधार में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Friday, January 27, 2023

    ग्राम पंचायत बड़ीधार में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस।

    विकासखण्ड निरमण्ड क़ी ग्राम पंचायत बड़ीधार  में महिला मण्डल बड़ीधार के सौजन्य से राजकीय माध्यमिक पाठशाला ठांस में पंचायत स्तरीय गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर ग्राम पंचायत बड़ीधार क़ी प्रधान कला राठौर बतौर मुख्यातिथि कार्यक्रम में मौजूद रहीं, उनके साथ उपप्रधान गोविन्द ठाकुर मनरेगा सचिव उषा देवी वार्ड सदस्य अंजू देवी गांगी देवी, मीरा,ताबे राम, सुरेश कुमार विशेष रुप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का आगाज़ मुख्यतिथि द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया।इस दौरान विभिन्न महिला मण्डलों, स्वयं सहायता समूहों व स्कूली बच्चों द्वारा देश भक्ति पर आधारित एकल गान, समूह गान, कविता, ग्रुप डांस  व पहाड़ी नाटी आदि प्रस्तुत की गई । इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा "नशा मुक्त समाज" शीर्षक पर सुन्दर नाटक प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर बीपीएस अरसू के छात्र साहिल व अन्य स्थानीय स्कूली बच्चों ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर भाषण  व टिकमा देवी ने एकल गान प्रस्तुत किया । कार्यक्रम के दौरान प्रधान कला देवी ने भारत के संविधान क़ी महता पर अपने विचार रखे।इस कार्यक्रम के आयोजन में सर्वदयाल, राजेंद्र, रुपलाल गोपाल, गोविन्द व समस्त ग्रामीणों ने  अपना  बहुमूल्य योगदान दिया।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.