नही रहे करसोग के पूर्व विधायक मनसा राम, आईजीएमसी शिमला में ली अंतिम सांस। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, January 14, 2023

    नही रहे करसोग के पूर्व विधायक मनसा राम, आईजीएमसी शिमला में ली अंतिम सांस।

    मण्डी जिले के करसोग विधानसभा से पांच बार विधायक एवं तीन बार के मंत्री रहे मनसा राम का शनिवार को निधन हो गया है। उन्होंने आईजीएमसी शिमला में अंतिम सांस ली। आईजीएमसी के एमएस डॉ. राहुल राव ने इसकी पुष्टि की है।
    मनसा राम काफी समय से किडनी फेलियर की समस्या से जूझ रहे थे और एक महीने से आईजीएमसी में उपचाराधीन थे। एमएस ने बताया कि पूर्व मंत्री के शव को देर शाम तक उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा, जहां कल उनका अंतिम संस्कार होगा।
    मनसाराम ने पहली बार 1967 में निर्दलीय चुनाव लड़ा और 25 साल की उम्र में चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। तब उन्होंने सबसे कम उम्र में विधायक बनने का कीर्तिमान बनाया। इसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हुए। अगला चुनाव उन्होंने 1972 में कांग्रेस से लड़ा और दूसरी बार विधानसभा पहुंचे।
    हिमाचल निर्माता डा. वाईएस परमार के नेतृत्व वाली सरकार में मनसाराम 31 साल की आयु में कैबिनेट मंत्री बने। तब उन्हें वन विभाग का दायित्व सौंपा गया। वर्ष 1982 में उन्होंने एक बार फिर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ा और जीत गए।
    वर्ष 1998 में उन्होंने हिमाचल विकास कांग्रेस (हिविकां) के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीते। आखिरी व पांचवी बार वह 2012 में चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। तब उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मुख्य संसदीय सचिव (CPS) बनाया।
    मनसाराम हिमाचल में डॉ. यशवंत सिंह परमार, राम लाल ठाकुर, प्रेम कुमार धूमल और वीरभद्र सरकार में मंत्री व सीपीएस रहे।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.