Saturday, January 14, 2023
Home
निरमण्ड दर्पण।
युवा मण्डल झियारा ने सदस्यों को वितरित की नेहरू युवा केन्द्र कुल्लू से प्राप्त स्पोर्ट्स किट।
युवा मण्डल झियारा ने सदस्यों को वितरित की नेहरू युवा केन्द्र कुल्लू से प्राप्त स्पोर्ट्स किट।
निरमण्ड खण्ड की ग्राम पंचायत त्वार के युवा मण्डल झियारा के प्रधान हेमन्त पौनल ने नेहरू युवा केन्द्र ( NYK) कुल्लू द्वारा प्रदान की गई स्पोर्ट्स किट को युवा मण्डल झियारा के सदस्यों को वितरित की। युवा मण्डल ने वॉलीबॉल, बैडमिंटन और चैस जैसे खेल सामग्री देने के लिए नेहरू युवा केन्द्र कुल्लू का धन्यवाद किया।इसके अलावा युवा मण्डल झियारा द्वारा एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय युवा दिवस सप्ताह मनाने पर चर्चा हुई।
इस मौके पर युवा मण्डल के प्रधान हेमन्त पौनल ने कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद की जयंती के रूप में मनाई जाता है यह 12 जनवरी से 19 जनवरी साप्ताहिक दिवस के रूप में मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि 18 जनवरी को इस दिवस पर विभिन्न गतिविधियां करवाई जाएगी जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, नारा लेखन एवम अन्य खेल गतिविधिया भी करवाई जाएगी। इस मौके पर युवा मण्डल के प्रधान हेमन्त पौनल, सचिव पूजा पौनल,कोषाध्यक्ष ममता पौनल, सलाहकार पवन पौनल,मीडिया प्रभारी हरीश पौनल,संतोष कुमारी,प्रवीण पौनल,साक्षी कौशल,पायल पौनल, प्रीति पौनल, डॉली, संजना,किट्टू,सोनाक्षी और निखिल और अन्य सभी सदस्य मौजूद रहे।
Tags
# निरमण्ड दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
निरमण्ड दर्पण।
Tags
निरमण्ड दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment