Monday, January 9, 2023
Home
निरमण्ड दर्पण।
निरमण्ड की नमिता ठाकुर ने राज्यस्तरीय भाषण प्रतियोगिता में झटका प्रथम स्थान , राष्ट्रीय स्तर की भाषण प्रतियोगिता में लेंगी भाग।
निरमण्ड की नमिता ठाकुर ने राज्यस्तरीय भाषण प्रतियोगिता में झटका प्रथम स्थान , राष्ट्रीय स्तर की भाषण प्रतियोगिता में लेंगी भाग।
नेहरू युवा केंद्र कुल्लू युवा कार्यक्रम एवं खेल मन्त्रालय भारत सरकार के द्वारा 7 जनवरी 2023 को आयोजित नेताजी सुभाष चंद्र बोस विषय पर भाषण प्रतियोगिता में गाँव जलोडी खण्ड निरमण्ड की नमिता ठाकुर ने प्रथम स्थान हासिल किया जिसमें निर्णायक मण्डल की भूमिका में धनेश गौतम प्रधान प्रेस क्लब कुल्लू ,डॉ रूपा ठाकुर प्रवक्ता राजकीय महाविद्यालय कुल्लू ,प्रतिभा शर्मा अध्यक्ष प्रतिभा वोमेन वेलफेयर एसोसिएशन रहे ।
वही सोमवार को राज्य स्तर पर इस प्रतियोगिता का आयोजन वर्चुअल माध्यम से किया गया जिसमें हिमाचल प्रदेश के सभी 12 जिलो से जिला स्तर पर प्रथम रहने वाले प्रतिभागियो ने भाग लिया ,इस राज्य स्तर प्रतियोगिता में कुल्लू जिले के निरमण्ड खण्ड की नमिता ठाकुर ने प्रथम स्थान हासिल किया है ,जिसके बाद उनका चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है ।नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी सोनिका चंद्रा ने नमिता को बधाई दी है एवं राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।साथ ही उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर विजयी प्रतिभागी 23 जनवरी 2023 को दिल्ली की संसद में होने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि समारोह में भाग लेगे एवं उनको अपने विचार रखने का मौक़ा मिलेगा इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संवाद कार्यक्रम में ये युवा भाग लेगे।
Tags
# निरमण्ड दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
निरमण्ड दर्पण।
Tags
निरमण्ड दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment