विद्यार्थी परिषद कुल्लू का जिला सम्मेलन 20 फरवरी को होगा आयोजित। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Monday, January 9, 2023

    विद्यार्थी परिषद कुल्लू का जिला सम्मेलन 20 फरवरी को होगा आयोजित।

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 75 वर्ष  के उपलक्ष्य में पूरे भारत में जिला सम्मेलन आयोजित किए जा रहे जो कि 12 जनवरी से प्रारंभ होंगे। इसी कड़ी में कुल्लू जिले में भी जिला सम्मेलन 20 फ़रवरी को आयोजित होना निश्चित हुआ। सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला बैठक आयोजित हुई जिसमें विशेष रूप से प्रान्त सगठन मंत्री गौरव अत्री  उपस्थित रहे। इस बैठक में कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की गई। बैठक को संबोधित करते हुए गौरव अत्री ने कहा कि पूरे हिमाचल में ये सम्मेलन धूम धाम से मनाया जा रहा। इसे तीन सत्रों में आयोजित किया जायेगा जिसमें प्रस्ताव सत्र ,शोभा यात्रा ,वह भाषण सत्र रहेंगे। पूरे कुल्लू जिले में शोभा यात्रा के साथ लोगों को नशे से दूर रहना जैसे बिंदुओं के बारे में जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर विभाग संगठन मंत्री घनश्याम सोनी, विभाग सयोजक नितिन ठाकुर, जिला प्रमुख रामानंद रिशव,ईशान,श्वेता, कृष्णा, अनूप,गुमत राम सहित 40 कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.