निरमण्ड खण्ड के ग्राम पंचायत बाड़ी के
गायत्री महिला मण्डल पाली ने लोहड़ी का पवित्र पर्व धूमधाम से मनाया। शाम के समय अलाव जलाकर मूंगफली और रेवड़ियां बांटीं गई।
यह पर्व पुरातन रीतिरिवाजों के साथ एवम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।
इस मौके वार्ड सदस्य रेखा देवी, समाजसेवी गुर दास जोशी व भीम देव एवम पप्पू भारती विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर महिला मण्डल की प्रधान अनु ने सभी लोगों को लोहड़ी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर गायत्री महिला मण्डल पाली की अन्य सदस्यों रीना देवी, सुषमा, प्रभा, सुलोचना, फूला देवी, सीता देवी, कला देवी, सीमा, मीना, वीना,मनोरमा, चिंता देवी, शीला देवी, गिल्ला देवी, पवित्रा देवी, शीला, इन्द्रा देवी, संगीता कुमारी, रजनी, कमला, पूनम, पिंकी, आशा, हेमलता आदि उपस्थित रही।
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.