हिमाचल प्रदेश के राशन डिपुओं में अब उपभोक्ताओं को सरसों तेल नौ रुपये महंगा मिलेगा। खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से बढ़ी हुई कीमतें इसी माह से लागू कर दी हैं। यही नहीं पीओएस मशीनों में भी बढ़ी हुई कीमतों को अपडेट कर दिया गया है। जिसके बाद एपीएल परिवारों को 142 और एनएफएसए को 132 रुपये प्रति लीटर सरसों तेल मिलेगा। जिससे राशन कार्डधारकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है। बता दें कि एपीएल धारकों को 133 रुपये और एनएफएसए कार्ड धारकों को 123 रुपये प्रति लीटर सरसों का तेल मिलता था।
चुनाव के बीच रेट को कम किया गया था। लेकिन अब नई सरकार बनते ही खाद्य आपूर्ति निगम की ओर से चुपचाप सरसों तेल के दाम बढ़ा दिए हैं। प्रदेश में 18 लाख से अधिक राशन कार्डधारक हैं। जिन्हें महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी। वहीं, वर्तमान में भी लोगों को बढ़े हुए दाम पर ही सरसों तेल दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि तेल के दाम टेंडर पर निर्धारित होते हैं। जो हर माह बढ़ते-घटते हैं। लेकिन बीते दिनों चुनावों से पहले इसके दाम कम हुए थे। जो अब सरकार की ओर से फिर बढ़ा दिए गए हैं।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.