Friday, January 6, 2023
मेडिकल कालेज अस्पताल को भेंट किए कंबल।
डॉ. राधाकृष्णन राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय अस्पताल हमीरपुर में मरीजों तथा उनके तीमारदारों को आवश्यक सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए कई लोग एवं संस्थाएं भी योगदान दे रही हैं। इसी कड़ी में बिझड़ी तहसील के गांव सोहारी के निवासी युद्धवीर सिंह सोहारू ने शुक्रवार को मरीजों तथा उनके तीमारदारों के लिए 20 कंबल प्रदान किए। उन्होंने ये कंबल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चौहान को सौंपे।
युद्धवीर सिंह सोहारू की ओर से की गई इस पहल के लिए आभार व्यक्त करते हुए आयुर्विज्ञान महाविद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. सुमन यादव और अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चौहान ने कहा कि इससे मरीजों एवं उनके तीमारदारों को काफी सुविधा होगी तथा इससे लोगों को भी जनसेवा के लिए प्रेरणा मिलेगी।
Tags
# हमीरपुर दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
हमीरपुर दर्पण।
Tags
हमीरपुर दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment