12 जनवरी को डाइट रिकांगपिओ में मनाई जाएगी स्वामी विवेकानंद की 160वीं जयंती, विभिन्न प्रतियोगिताओं का किया जाएगा आयोजन । - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Friday, January 6, 2023

    12 जनवरी को डाइट रिकांगपिओ में मनाई जाएगी स्वामी विवेकानंद की 160वीं जयंती, विभिन्न प्रतियोगिताओं का किया जाएगा आयोजन ।

    युवा सेवा एवं खेल अधिकारी विक्रम बिष्ट ने शुक्रवार को  जानकारी देते हुए बताया कि स्वामी विवेकानंद की 160वीं जयंती पर 12 जनवरी 2023 को पूरे राष्ट्र में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला किन्नौर के मुख्यालय रिकांगपिओ स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में 12 जनवरी को प्रातः 11:00 बजे से विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा।
    उन्होंने बताया कि इन स्पर्धाओं में वाद विवाद प्रतियोगिता का विषय "मुफ्त सुविधा क्या जनहित में है" रहेगा। इसी प्रकार निबंध लेखन का विषय "हिमाचल को केवल विकास नहीं सतत विकास की आवश्यकता है" तथा चित्रकला प्रतियोगिता का विषय प्रतियोगिता स्थल पर उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान समूह गान प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जायेगा जिसके लिए किन्नौरी, पहाड़ी, देशभक्ति कोई भी विषय मान्य होगा तथा एक समूह में कुल 6 प्रतिभागी ही मान्य होंगे।
    विक्रम बिष्ट ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में प्रथम दो स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे तथा वाद विवाद, निबंध लेखन व चित्रकला प्रतियोगिताओ में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अधिकतम 12 युवा प्रतिभागियों को जिला हमीरपुर में राज्य स्तरीय युवा दिवस समारोह में किन्नौर जिला का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.