1990 बैच के आईएएस अधिकारी प्रबोध सक्सेना राज्य के नए मुख्य सचिव होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उनके नाम पर सहमति दे दी है और देर रात इस बारे में अधिसूचना भी जारी हो गई। जयराम सरकार के दौरान आरडी धीमान को मुख्य सचिव बनाते समय सुपरसीड किए गए तीन अधिकारियों राम सुभग सिंह, निशा सिंह और संजय गुप्ता पर मुख्य सचिव के पद के लिए नए मुख्यमंत्री या नई सरकार ने भी विचार नहीं किया है। हालांकि रामसुभग सिंह को नई सरकार ने ऊर्जा विभाग के साथ बिजली बोर्ड चेयरमैन का काम दिया है। साथ ही इन्हें मुख्यमंत्री का प्रधान सलाहकार नियुक्त किया गया है। जबकि संजय गुप्ता को पोलूशन कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन का काम दिया गया है। इसके अलावा रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन को भी यही देखेंगे। प्रबोध सक्सेना वर्तमान में अतिरिक्त मुख्य सचिव फाइनेंस हैं और अब वह राज्य की ब्यूरोक्रेसी के मुखिया होंगे। वह कार्मिक विभाग और एनवायरमेंट भी साथ में देखेंगे।
Sunday, January 1, 2023
Home
हिमाचल दर्पण।
प्रबोध सक्सेना होंगे राज्य के नए मुख्य सचिव, रामसुभाग सिंह और संजय गुप्ता को भी बड़ी जिम्मेदारी।
प्रबोध सक्सेना होंगे राज्य के नए मुख्य सचिव, रामसुभाग सिंह और संजय गुप्ता को भी बड़ी जिम्मेदारी।
Tags
# हिमाचल दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
हिमाचल दर्पण।
Tags
हिमाचल दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.