ABD NEWS- जालंधर: पंजाब से अहम खबर सामने आई है बता दे जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन से पर बड़ा हादसा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य चल रहा था। काम के चलते छत गिर गई।बताया जा रहा है कि वहां अंदर बैठे रेलवे के अफसर बाल बाल बच गए।
बताया जा रहा है कि प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित रिजर्वेशन केंद्र की छत गिर गई। उस समय वहां चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर यादविंदर सिंह, सुपरवाइजर गुरमिंदर सिंह और ई.आर.सी. आशीष अग्रवाल मौजूद थे, जोकि बाल बाल बच गए। सूचना के मुताबिक घटना में रिजर्वेशन केंद्र का फर्नीचर व कम्प्यूटर ध्वस्त हो गए।
दरअसल, कैंट रेलवे स्टेशन को करोड़ों रुपए की लागत से नया रूप देने के लिए तेजी से काम चल रहा है। कैंट रेलवे स्टेशन की छत के ऊपर लगे गार्डरों को क्रेन की सहायता से उतारा जा रहा था। यह गार्डर दोनों तरफ बिल्डिंग की दीवारों पर खड़े थे। जैसे ही क्रेन ने गार्डर उठाया तो उसकी दीवार का सारा मलबा रिजर्वेशन केंद्र की छत पर जा गिरा।
छत टीन की चादरों से बनी हुई थी। नीचे उसके डाऊन सीलिंग की हुई थी। छत टूटकर सारा मलवा अंदर जा गिरा। पता चला कि कुछ गिरने की आवाज सुनते ही क्लर्क बाहर की ओर भागे।
घटना के तुरंत बाद स्टेशन अधीक्षक, सी.एम.आई. राकेश धीमान, नितेश कुमार इंजीनियरिंग विभाग के सीनियर सैक्शन इंजीनियर सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों द्वारा घटना के कारणों और नुकसान संबंधी ज्वाइंट नोट बनाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ दोपहर के बाद टिकटों की बुकिंग का काम बंद हो गया। सिस्टम को दोबारा चालू करने के लिए साथ ही बुकिंग ऑफिस के अंदर एक काउंटर चालू किया जा रहा है ताकि टिकटों का काम प्रभावित न हो। अन्य मलबा हटाने का काम जारी है।
Big news: Accident at railway station, huge loss caused
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.