अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / जालंधर : रविवार को भगवान वाल्मीकि मंदिर कमेटी पिंड चोगावां कालोनी के पंच शाम किशन घारू ने भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव के संबंध में एक बैठक का आयोजन किया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी के पंजाब प्रधान एवं वाल्मीकि वेल्फेयर ट्रस्ट शक्ति नगर के चेयरमैन विपन सभ्रवाल साथियों सहित शामिल हुए। विपन सभ्रवाल ने सभी को शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा की पावन भगवान वाल्मीकि प्रगट दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले मुख्य समारोह में पहुंच कर भगवान वाल्मीकि का आशीर्वाद लेने के लिए कहा। उन्होंने बताया किसर्वप्रथम 19 अक्टूबर को भगवान वाल्मीकि आश्रम शक्ति नगर में सुबह आठ बजे से लेकर दस बजे तक पावन वाल्मीकि सत्संग होगा, दस बजे हवन यज्ञ किया जाएगा। 21 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे विशाल बस यात्रा पावन वाल्मीकि तीर्थ अमृतसर को संत समाज की अगुआई में रवाना की जाएगी।
Best Digital Marketing Services – Click Here


No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.