चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी का बीजेपी दफ्तर के पास विरोधी प्रर्दशन - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Thursday, October 5, 2023

    चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी का बीजेपी दफ्तर के पास विरोधी प्रर्दशन

     चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शराब घोटाले मामले में सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में बीजेपी दफ्तर के पास प्रदर्शन किया। 



    बता दे इस दौरान प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने लाठियां भी बरसाई और कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार भी की गई।

    सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता नारेबाजी करते दिखे। 

    उधर वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि राज्यसभा में देश के प्रधानमंत्री को अगर किसी ने घेरा था तो वह सांसद संजय सिंह ही थे। हमने जनता के मुद्दे उठाए, अडानी अंबानी के खिलाफ आवाज उठाई। किसान आंदोलन के दौरान भी हमने सरकार को घेरा। AAP भाजपा की दमनकारी नीतियों का विरोध करती है लेकिन कल 8 घंटे की जांच के बाद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया, हम इसका विरोध करते हैं। यह निश्चित है कि भाजपा का देश के भीतर से ही सफाया हो जायेगा। बीजेपी ईडी का इस्तेमाल कर इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही है।

    Anti-demonstration of Aam Aadmi Party near BJP office in Chandigarh


    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.