आनी (कुल्लू)। प्रदेश की प्रसिद्ध मंदिर देवी माता पछला देहूरी जावन आनी की तपोस्थली में भव्य देवी माता की कोठी का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। ऐसे में जल्द ही प्राचीन शैली में बनी माता की कोठी की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। करीब 27 सालों के बाद मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होगा। सोमवार को धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन को लेकर मंदिर कमेटी की विशेष बैठक आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता कारदार लीला चंद ठाकुर और मंदिर कमेटी अध्यक्ष धनीराम ने की।
बैठक में आनी ब्लॉक की पांच पंचायतों की जनता ने भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया की देवी माता मंदिर परिसर में प्राचीन शैली का भव्य मंदिर भवन (कोठी) का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। अब कोठी भवन की प्रतिष्ठा एवं पूज पर विशाल धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
इसमें आनी ब्लॉक सहित आउटर सराज के देवी-देवता शामिल होंगे। इससे पहले यह आयोजन वर्ष 1987 में हुआ था। अब जल्द ही मंदिर की प्रतिष्ठा होगी, जिसकी तिथि और दिन समय बैठक में जारी की जाएगी। बैठक में
देवी माता पछला देहूरी जाबन का नवनिर्मित मंदिर संवाद
बालकृष्ण, देवेंद्र शर्मा, ख्याले राम ठाकुर, ज्वालादास, रमेश ठाकुर, जयराम सिंघा, जवाहर ठाकुर, टिकम राम, उत्तम ठाकुर, वीर सिंह, राजकुमार, विनोद कुमार, सुभाष ठाकुर और कृष्णकांत सहित अन्य मौजूद रहे।
बैठक में देवी माता पछला देहूरी के पूज विशाल धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए आयोजन कमेटी का गठन किया गया है। इसमें आयोजन कमेटी का प्रधान संतोष ठाकुर और उपप्रधान कृष्ण ठाकुर को चुना गया है।
उन्होंने कहा कि जल्द ही कमेटी का विस्तार किया जाएगा। इसमें पांच पंचायतों के हर गांव से युवाओं को सदस्य बनाया जाएगा। धार्मिक भव्य आयोजन ऐतिहासिक होगा। इस महा आयोजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.