अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / चंडीगढ़ : पंजाब सरकार के दिशानिर्देश के अनुसार राज्य में तीन अक्तूबर से सरकारी स्कूलों का समय बदल जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी किया यह आदेश हालांकि एक अक्तूबर से लागू होना था, लेकिन एक अक्तूबर को रविवार और दो अक्तूबर को महात्मा गांधी जयंती की छुट्टी होने के कारण यह आदेश तीन अक्तूबर से लागू होगा। इस आदेश के तहत तीन अक्तूबर से प्राइमरी स्कूलों का नया समय सुबह 8.30 से दोपहर 2.30 बजे तक जबकि मिडिल, हाई और सीनियर स्कूलों का समय सुबह 8.30 से दोपहर 2.50 बजे तक होगा। यह समय 31 अक्तूबर तक लागू रहेगा। एक नवंबर से 29 फरवरी तक प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से बाद दोपहर तीन बजे तक रहेगा जबकि मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से बाद दोपहर 3.20 बजे तक रहेगा।
Monday, October 2, 2023
Home
Unlabelled
पंजाब में सरकारी स्कूलों का समय तीन अक्तूबर से बदलेगा ,
पंजाब में सरकारी स्कूलों का समय तीन अक्तूबर से बदलेगा ,
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
Location:
Punjab, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.