पुलिस ने नशे के खिलाफ कुल्लू जिले में अभियान चलाया हुआ है। इसी कड़ी में पुलिस ने अप्पर मौहल में एक युवक को 703 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं, भुंतर स्थित हाथीथान चौक पर 14.90 ग्राम चिट्टा के साथ एक अन्य युवक को पकड़ा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार बीते सोमवार को पुलिस अप्पर मौहल में गश्त पर थी। तलाशी के दौरान आरोपी रणवीर सिंह 36, निवासी गांव चेष्टा, भुंतर से 703 ग्राम चरस बरामद की। वहीं, हाथीथान चौक पर भी पुलिस की टीम ने आरोपी रवि नेगी(36), निवासी गांव छाटनसेरी कुल्लू के कब्जे से 14.90 ग्राम चरस बरामद की। एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।
Best Digital Marketing Services – Click Here
.png)
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.