Sunday, January 15, 2023
निरमण्ड खण्ड में पानी के नल से युवती को लगा करंट, माैके पर मौत।
जिला कुल्लू के निरमण्ड खण्ड के अंतर्गत एक युवती की पानी के नल से करंट लगने से मौत हो गई । मामले की पुष्टि डीएसपी आनी रविन्द्र नेगी ने की है। मृतका की पहचान निरमण्ड की चायल पंचायत के ठारला गांव निवासी हीरा देवी पुत्री केशु राम के रूप में हुई है।
डीएसपी रविन्द्र नेगी ने बताया कि हीरा देवी जब सुबह करीब साढ़े 11 बजे अपने मकान के आंगन में लगे पानी के नल के पास हाथ धोने गई तो उसे नलके में करंट लगा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना ग्राम पंचायत चायल की प्रधान सुषमा देवी ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा युवती के शव को कब्जे में लेकर आगामी छानबीन शुरू कर दी ।
Tags
# निरमण्ड दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
निरमण्ड दर्पण।
Tags
निरमण्ड दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment