Monday, January 16, 2023
शहीद अमित शर्मा का सैन्य सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार।
जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान एक गंभीर दुर्घटना में शहीद हुए जिला हमीरपुर के गांव तलासी खुर्द के सैनिक अमित शर्मा का सोमवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
स्थानीय विधायक आशीष शर्मा, जिला प्रशासन की ओर से एडीसी जितेंद्र सांजटा और सैन्य अधिकारियों ने अमित शर्मा के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर थल सेना की टुकड़ी ने उच्च सैन्य परंपराओं के अनुसार अमित शर्मा को अंतिम विदाई दी तथा उनके पिता विजय कुमार को राष्ट्रीय ध्वज सौंपा। इससे पहले सोमवार सुबह अमित शर्मा का पार्थिव शरीर सेना के वाहन से गांव तलासी खुर्द पहुंचा, जहां बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़े।
अमित शर्मा भारतीय थल सेना की 14 डोगरा रेजिमेंट में भर्ती हुए थे और जम्मू-कश्मीर में तैनात थे। वह अभी अविवाहित थे।
-
Tags
# हमीरपुर दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
हमीरपुर दर्पण।
Tags
हमीरपुर दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment