सुक्खू सरकार की कर्मचारियों को बड़ी सौगात, हिमाचल में बहाल हुई पुरानी पैंशन योजना। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Friday, January 13, 2023

    सुक्खू सरकार की कर्मचारियों को बड़ी सौगात, हिमाचल में बहाल हुई पुरानी पैंशन योजना।


    सुक्खू सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक में हिमाचल प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। शुक्रवार को प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में प्रदेश सचिवालय में कैबिनेट बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में पुरानी पैंशन योजना को बहाल करने का निर्णय लिया गया है जिससे अब प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है।
    बता दें कि पुरानी पैंशन योजना की बहाली के लिए प्रदेश के कर्मचारी लगातार मांग उठा रहे थे। सरकार ने भी कर्मचारियों को ओपीएस बहाली का आश्वासन दिया था। ऐसे में शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में ओपीएस बहाल कर दी गई है। वहीँ, पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों में ख़ुशी का माहौल है।
    मुख्यमंत्री ने सचिवालय के बाहर एनपीएस कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि ओपीएस कर्मचारियों का हक है। कांग्रेस ने अपने वादे के मुताबिक ओपीएस बहाल कर दी है। उन्होंने कहा कि आज ही ओपीएस बहाली की अधिसूचना भी जारी कर दी जाएगी।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.