जिला कुल्लू के मुख्यालय के साथ लगते बाशिंग में बीती रात हुए सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसका कुल्लू अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। कुल्लू पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सड़क हादसा बीती रात कुल्लू-मनाली उच्च मार्ग पर रात करीब डेढ़ बजे हुआ है। जब देवधाम रेस्तरां में काम करने वाले नेपाल निवासी महेश व रमेश जेसीबी ऑप्रेटर ओम प्रकाश निवासी गांव बंदल डाकघर फूलानाल तहसील बालीचौकी जिला मंडी के साथ ड्यूटी खत्म होने के बाद बाशिंग की तरफ जा रहे थे। जब वे तीनों हुंडई शोरूम के समीप पहुंचे तो उसी समय एक फॉर्च्यूनर गाड़ी (एचपी 66-0056) तेज रफ्तार से आई ओर उक्त तीनों व्यक्तियों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने महेश व रमेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल ओम प्रकाश का अस्पताल में भर्ती कर लिया गया । उधर, पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल ओम प्रकाश के बयान दर्ज कर लिया हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Sunday, January 1, 2023
तेज रफ्तार वाहन ने 3 व्यक्तियों को मारी टक्कर, दो की मौत, एक घायल।
Tags
# कुल्लू दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
कुल्लू दर्पण।
Tags
कुल्लू दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.