Wednesday, April 5, 2023
Home
himachal day.DC
Seri manch
vikramaditya
हिमाचल दिवस पर मण्डी के सेरी मंच पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह करेंगे ध्वजारोहण।
हिमाचल दिवस पर मण्डी के सेरी मंच पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह करेंगे ध्वजारोहण।
76वां हिमाचल दिवस का जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल को मण्डी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर आयोजित किया जाएगा। जिसकी अध्यक्षता लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह करेंगे। यह जानकारी बुधवार को समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्विनी कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि लोक निर्माण मंत्री सुबह 11 बजे ध्वजारोहण कर भव्य मार्च पास्ट की सलामी लेंगे, परेड का निरीक्षण करेंगे और अपना शुभ संदेश देंगे। इससे पूर्व मुख्य अतिथि शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
एडीएम ने कहा कि जिला स्तरीय हिमाचल दिवस के आयोजन पर पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, गृह रक्षक, होमगार्ड बैंड सहित अन्य द्वारा शानदार मार्च पास्ट किया जाएगा। समारोह में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी लोक संस्कृति और देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
एडीएम ने आयोजन से जुडे़ पुलिस, नगर निगम, जल शक्ति विभाग, विद्युत बोर्ड, शिक्षा विभाग तथा अन्य संबंधित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को समारोह के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए।
बैठक की कार्यवाही का संचालन सहायक आयुक्त राकेश शर्मा ने किया।
इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Tags
# himachal day.DC
# Seri manch
# vikramaditya
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
vikramaditya
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment