Saturday, April 29, 2023
Home
himachal news
Kullu
कुल्लू पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में हासिल की बड़ी सफलता।
कुल्लू पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में हासिल की बड़ी सफलता।
कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पिछले कल बड़ी सफलता हासिल की है। पहले मामले में सदर थाना कुल्लू के अंतर्गत पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर दीपक कुमार (30 बर्ष) पुत्र पूर्ण चन्द निवासी बस्ती भगवानपुरा जलालावाद ज़िला फाजिल्का (पंजाब) के रिहायशी क्वाटर खोरीरोपी में तलाशी के दौरान 7 ग्राम हेरोइन/ चिट्टा व 45 हज़ार 500 रुपये नगदी बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध सदर थाना कुल्लू में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आगामी अन्वेषण जारी है।
दूसरे मामले में पुलिस थाना भुंतर के अन्तर्गत पुलिस ने गश्त के दौरान सब्ज़ी मण्डी भुंतर में पंप हाउस के पास गाड़ी नम्बर HR26EA3828 की तलाशी ली तो गाड़ी के अन्दर बैठे पवन (36 बर्ष ) निवासी गांव गीरावड़ डा0 गीरावड़ तहसील मेहम जिला रोहतक (HR), मोहित (26 बर्ष) निवासी गांव व डा0 लाखनमाजरा तहसील मैहम ज़िला रोहतक (HR) व सोनू (32 बर्ष) निवासी गांव खरगजटान डा0 वनशी तहसील मेहम जिला रोहतक (HR) के कब्जे से 4 ग्राम हेरोइन/ चिट्टा बरामद किया है। आरोपियों के विरुद्ध थाना भुंतर में मादक पदार्थ अधीनियम के तहत अभियोग दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आगामी अन्वेषण जारी है।
Tags
# himachal news
# Kullu
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
Kullu
Tags
himachal news,
Kullu
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment