Tuesday, April 25, 2023
पति ने डंडे से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट,
जिला शिमला के चौपाल उपमण्डल में नेपाली मूल के एक युवक द्वारा अपनी पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शव को बगीचे में फेंक दिया। घटना के दो महीने बाद पुलिस ने वारदात का खुलासा कर गला-सड़ा शव बरामद किया है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नेपाली मूल की महिला अपने पति व दो बच्चों संग चौपाल के बैहन में रह रही थी। दम्पति वहां एक बागवान के बगीचे में काम करते थे। मढ़ोग निवासी सुनील बरागटा सोमवार को अपने बगीचे में काम कर रहा था। इस दौरान बगीचे में उसे एक जूता व कपड़े बिखरे हुए मिले। जिसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया।
पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंची कर तहकीकात शुरू की। इस दौरान कुछ ही दूरी पर एक गला-सड़ा शव बरामद हुआ। जिसके बाद फॉरेंसिक टीम को भी वारदात स्थल पर बुलाया गया। शव की शिनाख्त लापता चल रही महिला के तौर पर हुई। इस सिलसिले में पुलिस ने मृतक महिला के पति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी पति ने डंडे से वार कर पत्नी को मौत के घाट उतारा था। वहीं हत्या में प्रयुक्त डंडे को भी बरामद कर लिया गया है। माना जा रहा है कि कहासुनी व आपसी अनबन की वजह से आरोपी ने पत्नी की हत्या की है। दंपति की एक बेटी सात साल और दूसरी बेटी पांच माह की है । वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दोनों बच्चियों संग चौपाल क्षेत्र में ही एक नेपाली परिवार के साथ यह कह कर रह रहा था कि उसकी पत्नी उसे छोड़कर कहीं चली गई है।
चौपाल के डीएसपी राज कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके विरुद्ध आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
Tags
# himachal news
# shimla
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
shimla
Tags
himachal news,
shimla
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment