अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष पर इन्हें नवोदय ग्राम संगठन डिंगीधार द्वारा शिक्षा व योग जगत में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए विश्राम गृह दलाश में आयोजित प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम के अंतर्गत बैज व मफलर पहनाकर सम्मानित किया गया है और इन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया है।
ये एम.ए.हिन्दी, एम.ए.योग, बीएड ,एमएड, डीपी एड, डी.वाई.एस, पी.एच.डी. आदि शैक्षणिक उपाधि धारक हैं।
वर्तमान में ये सरस्वती विद्या मन्दिर चवाई में प्रधानाचार्य के पद पर बच्चों के दिमाग में शिक्षा की लौ जला रहे हैं।
बताते चलें कि इन्हें योग क्षेत्र में कई पुरस्कारों नवाजा गया है।जैसे:- वर्ष 2019 के लिए एसडीएम द्वारा दिया गया प्रशंसा पुरस्कार,भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा दिया गया प्रशंसा पुरस्कार, जी.एच.पी. द्वारा योग विषय में दी गई मानद डॉक्टरेट की उपाधि आदि।
इन्हें 2021 का इण्डियन शिक्षा अवार्ड से पुरस्कृत किया गया है।
ग्लोबल डिजिटल टीचर एक्सीलेंस अवार्ड द्वारा इन्हें एक्सीलेंस शिक्षक एवम प्रशिक्षक अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
इन्हें 2022 में वर्ड बुक ऑफ स्टार रिकॉर्ड्स द्वारा राष्ट्रीय प्रेरणा पुरस्कार से नवाजा गया है।
इन्हें 2022 में वर्दी वेलनेस फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
इन्हें 2022 में नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड इन मोस्ट प्रॉमिसिंग योगा एक्सपर्ट ऑफ हिमाचल प्रदेश मिला।
इन्हें 28 जनवरी 2023 को विद्या भारती उत्तर क्षेत्र द्वारा प्रान्त संयोजक हिमाचल प्रदेश बनाया गया है।
इन्होंने योग विषय में विभिन्न योग्यताएं अर्जित की हैं -
डीवाईएस (डिप्लोमा इन योग साइंस एचपीयू),डीवाईएस (डिप्लोमा इन योगा स्टडीज वीएमयू),सीवाईटीटी (सर्टिफिकेट ऑफ योग टीचर ट्रेनिंग - पतंजलि योग समिति-(सर्टिफिकेट ऑफ जज एंड रेफरी - एचपीवाईएसए)-योगा टीचर ट्रेनिंग- आईएनओ।
इन्हें ऑफ़लाइन और ऑनलाइन माध्यम से स्कूलों, कॉलेजों, सामाजिक संगठनों में मुफ्त योग करने का लगभग 20 वर्षों का अनुभव है।ये योग के क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक संगठनों में बतौर सदस्य जुड़े हैं:-
*प्रांत योग प्रमुख ~ विद्या भारती।
*जिला योग प्रमुख ~ हिमाचल प्रदेश शिक्षा समिति।
*आजीवन सदस्य ~पतंजलि योग समिति।
*सदस्य~योग भारती।
*सदस्य ~ एनयूएसएफसे
ये 2027तक ग्लोबल ह्यूमन राइट्स ट्रस्ट के अंतराष्ट्रीय सदस्य हैं।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.