Saturday, April 22, 2023
Home
himachal news
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कांगड़ा सहकारी बैंक के चेयरमैन रहे जगदीश सिपहिया के निधन पर जताया शोक।
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कांगड़ा सहकारी बैंक के चेयरमैन रहे जगदीश सिपहिया के निधन पर जताया शोक।
कांग्रेस नेता व कांगड़ा सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष रहे जगदीश सिपहिया निधन हो गया है । जगदीश सिपहिया विगत कुछ दिन से अस्वस्थ चल रहे थे तथा ब्रेन हैमरेज हाेने के पश्चात चड़ीगढ़ के निजी चिकित्सा संस्थान में भर्ती थे। उन्होंने चंडीगढ़ में ही अंतिम सांस ली। शनिवार को उनके पैतृक गांव आलमपुर में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
सेना से सेवानिवृत्त होने के पश्चात जगदीश सिपहिया ने राजनीति में कदम रखा था। जयसिंहपुर विधानसभा के गांव जगरूपनगर से संबंध रखने वाले जगदीश सिपहिया ने इन विधानसभा चुनाव में सुलह से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था परंतु वह भाजपा के विपिन सिंह परमार से हार गए थे। इससे पूर्व भी जगदीश सिपहिया वर्ष 2003 के विधानसभा चुनाव में थुरल विधानसभा से निर्दलीय मैदान में उतरे थे। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभ्रद्र सिंह के करीबी जगदीश सिपहिया को वर्ष 2012 में कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक का अध्यक्ष बनाया गया था। जगदीश सिपहिया ने कांग्रेस संगठन में भी विभिन्न पदों पर कार्य किया।
सुलह ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने बताया कि कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस नेता जगदीश सिपहिया के निधन के कारण सुलह ब्लॉक कांग्रेस ने अपने सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम आगामी एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिए हैं। वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार, जयसिंहपुर के विधायक यादविंदर गोमा व पूर्व विधायक रवि धीमान सहित कई कांग्रेस और भाजपा नेताओं ने जगदीश सिपहिया के निधन पर शोक जताया है।
Tags
# himachal news
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
himachal news
Tags
himachal news
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment