डी.पी. रावत, ब्यूरो रिपोर्ट आनी।
आखिर आज शाम नगर पंचायत आनी में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदों पर ताजपोशी को लेकर अटकलों पर विराम लग गया है।
अध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार होमेश्वरी जोशी और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित
उम्मीदवार धर्मपाल उर्फ़ विजू ने बाज़ी मार कर एक नया मुकाम हासिल कर लिया है।सहायक निर्वाचन अधिकारी एवम उपमण्डलाधिकारी (नागरिक) आनी नरेश वर्मा (हि. प्र. से.) ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों होमेश्वरी जोशी और अनुपमा कौशल ने नामांकन पत्र दाखिल किया और जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए एक मात्र प्रत्याशी धर्म पाल ने नामांकन भरा और उन्हें निर्विरोध विजयी घोषित किया गया। विजयी प्रत्याशी होमेश्वरी जोशी को सात में से चार मत और दूसरे प्रत्याशी अनुपमा कौशल को तीन मत मिले। नव निर्वाचित अध्यक्षा ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि सबको साथ लेकर नगर पंचायत का सामान विकास करने के प्रयास किए जाएंगे।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.