Tuesday, April 18, 2023
एसआईएस में भरे जाएंगे सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर के विभिन्न पद।
एसआईएस इंडिया लिमिटेड रीजनल ट्रैनिंग एकादमी झबोला बिलासपुर द्वारा सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर भर्ती के लिए विभिन्न शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी देते हुए एसआईएस इंडिया लिमिटेड रीजनल ट्रैनिंग एकादमी झबोला बिलासपुर भर्ती अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि सुरक्षा जवान व सुपरवाईजर भर्ती के लिए 24 अप्रैल को बीडीओ कार्यालय हरोली, 25 अप्रैल को बीडीओ कार्यालय अंब, 26 अप्रैल को बीडीओ कार्यालय गगरेट, 27 अप्रैल को बीडीओ कार्यालय बंगाणा तथा 28 अप्रैल को एसआईएस ट्रैनिंग झबोला शाहतलाई में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा जवान व सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक पास होने के साथ-साथ शारीरिक मापदंड लम्बाई 168 सेंटीमीटर, सीना 80-85 सेंटीमीटर तथा उम्र 21 से 37 के बीच तथा वजन 56 किलोग्राम से ज्यादा और 90 किलोग्राम से कम होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 78073-06334 व 7060179415 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
Tags
# himachal news
# una
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
una
Tags
himachal news,
una
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment