कुल्लू पुलिस अफीम की खेती और नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसके बावजूद भी लोग अफीम की खेती करने से बाज नहीं आ रहे हैं। कुल्लू पुलिस द्वारा अफ़ीम की अबैध खेती को नष्ट करने का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में
दो दिनों में कुल्लू पुलिस ने दो अलग- अलग स्थानों पर 32125 अफ़ीम के पोधे नष्ट किए है।पहले मामले में थाना पतलीकुहल पुलिस की टीम ने 26 अप्रैल 2023 को बोरी सबकन डमचीन गांव के पास वन विभाग की जमीन में उगाई हुई लगभग 7,125 अफीम के अवैध पौधों को बरामद कर के नष्ट किया तथा इस संदर्भ में नामालूम व्यक्ति के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया है। अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है।
दूसरे मामले में 27 अप्रैल 2023 को थाना सैन्ज पुलिस की टीम ने मैल में करीब दो बीघा जमीन में उगाई हुई लगभग 26,000 अफीम के अवैध पौधों को बरामद करके नष्ट किया तथा इस सन्दर्भ में अभियोग दर्ज किया गया है। अन्वेषण के दौरान प्रारम्भिक तौर पर यह अवैध खेती राज कुमार निवासी मैल तहसील सैन्ज के द्वारा की पाई जा रही है। अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.