Sunday, April 16, 2023
Home
himachal news
Kullu
सैंज घाटी के शैशर कोठी में धूमधाम से मनाया गया आराध्य देवता मनु ऋषि का जन्म दिन।
सैंज घाटी के शैशर कोठी में धूमधाम से मनाया गया आराध्य देवता मनु ऋषि का जन्म दिन।
सैंज घाटी के शैशर कोठी के आराध्य देवता मनु ऋषि का जन्म दिन शनिवार को बजाहरा गांव में धूमधाम से मनाया गया। जिसमें कशु नारायण बनाऊगी ने भी बजाहरा गांव पहुंचकर इस जन्मोत्सव की शोभा को बढ़ाया। इस दौरान देवताओं का भव्य मिलन हुआ। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य देवता के दर्शन किए। इस दौरान हर वर्ष की भांति कुल्लवी धाम परोसी गई। मनु ऋषि कारदार प्रेम सिंह ठाकुर,गुर शंभू शर्मा , पालसरा आलम चंद ठाकुर, धामी रोशन लाल,धामी पुर्ण चंद ठाकुर, धामी जोग राज , भंडारी बुद्धि सिंह ठाकुर , पुजारी हरी दत शर्मा , गंठीदार सुंदर सिंह, मोहन लाल, कठियाला नारायण सिंह का कहना है कि यहां सदियों से चली आ रही परम्पराओं का आज भी निर्वहन किया जाता हैं।
उन्होंने कहा कि देवता मनु ऋषि बजाहरा गांव से मनु ऋषि मंदिर धारा देऊरा पहुंचते हैं और अपने हारयानों के साथ वहां से मनाहरा , बजाहरा , तलियाहरा, खाईण व तुंग गांव में अपनी परिक्रमा करते हैं। वहीं मनु ऋषि के कारदार प्रेम सिंह ठाकुर ने कहा कि 12 व 13 प्रविष्टे को देवता मनु ऋषि के सानिध्य में मेला बाहुगा मनाया जाता है। जिसमें जिला कुल्लू सहित देश प्रदेश से लोग मेला देखने पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि इस मेले में कोई भी इच्छुक व्यापारी अगर आना चाहते हैं तो सफाई का विशेष ध्यान रखें। मनु ऋषि मंदिर परिसर से 200 मीटर की दूरी तक शराब लाना वर्जित है।
Tags
# himachal news
# Kullu
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
Kullu
Tags
himachal news,
Kullu
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment