आर.के. प्रोडक्शन फोटो लैब एण्ड फ्रेमिंग शॉप का शुभारंभ मुख्यातिथि मान सिंह उप प्रधान ग्राम पंचायत बटाला ने रिब्बन काट कर किया। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Monday, April 17, 2023

    आर.के. प्रोडक्शन फोटो लैब एण्ड फ्रेमिंग शॉप का शुभारंभ मुख्यातिथि मान सिंह उप प्रधान ग्राम पंचायत बटाला ने रिब्बन काट कर किया।

    डी.पी. रावत, ब्यूरो रिपोर्ट आनी।
    आनी कस्बे के न्यू बस स्टैण्ड के पीछे हरबंस लाल मार्केट की दूसरी मंजिल में आर.के. प्रोडक्शन फोटो लैब एण्ड फ्रेमिंग शॉप का शुभारंभ मुख्यातिथि मान सिंह उप प्रधान ग्राम पंचायत बटाला ने रिब्बन काट कर किया।मुख्यातिथि ने शॉप मालिक आर. के. सिंह को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 
    इस अवसर पर शॉप मालिक आर. के. सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए जानकारी दी कि यहां पर फोटो प्रिटिंग,फोटो फ्रेम, टी शर्ट प्रिटिंग,कप प्रिटिंग आदि सेवाएं निर्धारित समय सीमा में उचित दाम में उपलब्ध होंगी। इस मौके पर मकान मालिक टी.डी. शाह,ग्रीन हिल्स स्टूडियो से एस.पी. सिंह,रॉयल स्टूडियो जाबन से राज कुमार,अजय डिजिटल स्टूडियो से अजय भारद्वाज,अनिल स्टूडियो जलोड़ी से अनिल ठाकुर,ग्लैक्सी स्टूडियो आनी से राजेश रैना, भारद्वाज स्टूडियो आनी,शर्मा स्टूडियो आनी,ग्रीन वैली स्टूडियो,देवभूमि स्टूडियो से एल. आर. अग्रवाल, दीपक स्टूडियो आनी, ब्राइट स्टूडियो आनी से सोनू आदि अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.