यूथ कांग्रेस आनी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गान्धी की लोक सभा सदस्यता रद्द करने को लेकर सोमवार की शाम को प्रदेश लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह आनी से पुराने बस अड्डे आनी तक और वापिस होते हुए होटल मिश्रा रिजेंसी तक विरोध में मशाल यात्रा निकाली। इस विरोध प्रदर्शन में लगभग तीस - चालीस लोगों ने भाग लिया। इस मशाल जलूस में लोकतंत्र की हत्या करना बन्द करो,गली गली में शोर है मोदी शाह चोर है,मोदी शाह हो बर्बाद हो बर्बाद,राहुल गान्धी जिन्दाबाद, मोदी शाह मुर्दाबाद, के नारे लगे। यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष कुकू नेगी ने जलूस के समापन पर युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में मोदी और शाह लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। उनके तुगलकी फ़रमान से राहुल गान्धी की सदस्यता रद्द हुई है। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष रमेश ठाकुर, कपिल उपाध्यक्ष,मुख्य महासचिव दिनेश ठाकुर,किशोरी लाल अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी,देव राज विनोद कुमार सचिव बीसीसी आनी,महासचिव बीसीसी आनी, टोनी कायथ ,अनिल ठाकुर अध्यक्ष 15/20 ज़ोन कांग्रेस, बीना यूथ सचिव,प्रदीप उपाध्यक्ष,सुनील सचिव आदि पदाधिकारियों उपस्थित रहे।
Tuesday, April 18, 2023
Home
Anni
himachal news
Kullu
यूथ कांग्रेस आनी ने राहुल गान्धी की सदस्यता रद्द करने को लेकर मशाल जलाकर आनी बाज़ार में किया विरोध प्रदर्शन ।
यूथ कांग्रेस आनी ने राहुल गान्धी की सदस्यता रद्द करने को लेकर मशाल जलाकर आनी बाज़ार में किया विरोध प्रदर्शन ।
Tags
# Anni
# himachal news
# Kullu
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
Kullu
Tags
Anni,
himachal news,
Kullu
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.