Wednesday, April 19, 2023
Home
himachal news
Kullu
पुलिस ने बंजार में अफीम के 47407 पौधे किए नष्ट, एक व्यक्ति के खिलाफ मामला किया दर्ज।
पुलिस ने बंजार में अफीम के 47407 पौधे किए नष्ट, एक व्यक्ति के खिलाफ मामला किया दर्ज।
कुल्लू पुलिस ने इन दिनों अफीम की अवैध खेती करने वालों पर कानूनी कार्यवाही करनी शुरु कर दी है तथा अवैध अफीम के पौधों को नष्ट किया जा रहा है ।
पुलिस थाना बंजार की पुलिस टीम ने मीर सिंह पुत्र गोकल चंद निवासी गांव पेचकना डाकघर अनाह तहसील व थाना बंजार जिला कुल्लू के खेत में लगे लगभग 5 हजार अफीम के अवैध पौधों को नष्ट किया तथा मीर सिंह के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत पुलिस थाना बंजार में अभियोग दर्ज किया है ।
पुलिस थाना सैंज की पुलिस टीम ने वीठू कण्डा (रोहड़ी) में लगभग चार वीघा जमीन में की गई अफीम की अवैध खेती में लगे लगभग 42407 अफीम के अवैध पौधों को नष्ट किया करके मादक पदार्थ अधीनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है । जिस जमीन में अफीम की खेती की थी उसकी निशानदेही राजस्व विभाग से करवा कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी ।
Tags
# himachal news
# Kullu
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
Kullu
Tags
himachal news,
Kullu
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment