Saturday, April 15, 2023
जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान केंद्र खवांगी का निरीक्षण।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त किन्नौर तोरूल एस रवीश ने मतदाता सूचियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत आयोजित विशेष अभियान के तहत शनिवार को मतदान केंद्र खवांगी का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान उपस्थित बूथ लेवल अधिकारी राम लोक को निर्देश दिए कि खवांगी मतदान केंद्र के तहत आने वाले सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाना सुनिश्चित बनाएं।
उन्होंने उपस्थित पंचायत जनप्रतिनिधियों से भी आग्रह किया कि वह मतदाता सूची को निरन्तर अद्यतन एवं त्रुटिरहित तैयार करने में अपना पूर्ण सहयोग दें।
निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी कल्पा डाॅ. मेजर शशांक गुप्ता ने भी आज मतदाता सूचियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत आयोजित विशेष अभियान के तहत मतदान केंद्र रिकांग पिओ व कोठी का निरीक्षण किया व उपस्थित बूथ लेवल अधिकारियों को मतदान केंद्र के तहत आने वाले सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने के निर्देश दिए।
Tags
# himacha news l
# Kinnaur
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
Kinnaur
Tags
himacha news l,
Kinnaur
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment