Monday, April 24, 2023
रामपुर बुशहर के पुरवेश का सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा के लिए हुआ चयन ।
रामपुर बुशहर के आर्यावर्त कोचिंग इंस्टीट्यूट के छात्र पुरवेश का सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा के लिए चयन हुआ है तथा पुरवेश का सैनिक स्कूल में दाखिला हो चुका है।
पुरवेश स्थाई तौर से 15/20 क्षेत्र के सुरु गांव से संबंध रखते है व ज्यूरी के नानण गांव में रहते हैं।
पुरवेश के पिता नवजोत सिंह श्रम व रोज़गार विभाग में तथा माता रीना पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दे रहें है। तथा दादा अमोलक राम आज़ाद बी. ई.ई. ओ. सेवानिवृत हैं।
आर्यावर्त इस्टीट्यूट के मैनेजिंग डायरेक्टर पीयूष प्रार्थी ने यह जानकारी देते हुए कहा की पुरवेश आर्यावर्त इंस्टीट्यूट से एक महीने की कोचिंग ले चुके हैं व अब इनका चयन व प्रवेश सैनिक स्कूल के लिए हुआ है। पीयूष प्रार्थी ने कहा कि यह संस्थान व रामपुर क्षेत्र के लिए हर्ष की बात है और उन्होंने पुरवेश व उनके परिवार को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
Tags
# himachal news
# rampur
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
rampur
Tags
himachal news,
rampur
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment