Tuesday, April 25, 2023
चलती बस का पिछला दरवाजा खुलने से सड़क पर जा गिरी युवती, मौत।
हमीरपुर और मण्डी जिले की सीमा पर स्थित टिहरा मोड़ पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। जहां बस का दरवाजा खुलने से युवती की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार युवती अन्य लोगों के साथ अवाहदेवी से हमीरपुर डिपो की एचआरटीसी बस में सवार होकर टिहरा जा रही थी। अचानक चलती बस का पिछला दरवाजा खुला और युवती सड़क पर जा गिरी । हादसे के दौरान युवती के सिर पर गंभीर चोटें आई थी।
युवती के परिजनों ने उसे निजी गाड़ी में सिविल अस्पताल टौणीदेवी पहुंचाया , जहां डॉक्टरों से युवती को मृत घोषित कर दिया। मृतक युवती की पहचान पूनम (22वर्ष ) पुत्री अमर सिंह निवासी अवाहदेवी के रूप में हुई है। युवती मूल रूप से नेपाल की रहने वाली थी।
मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया । एसएचओ हमीरपुर संजीव गौतम ने बताया कि हमीरपुर पुलिस ने सरकाघाट पुलिस को इस बारे सूचित कर दिया है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम सरकाघाट में होगा।
Tags
# Hamirpur
# himachal news
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
himachal news
Tags
Hamirpur,
himachal news
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment