Tuesday, April 11, 2023
Home
himachal news
Kullu
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में आयोजित किया गया ज़िला स्तरीय राष्ट्रीय मातृत्व दिवस।
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में आयोजित किया गया ज़िला स्तरीय राष्ट्रीय मातृत्व दिवस।
जिला कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में एक दिवसीय जिला स्तरीय राष्ट्रीय मातृत्व दिवस का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नागराज पवार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की इस आयोजन के दौरान चामुंडा नर्सिंग इंस्टिट्यूट मोहल की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस दौरान मातृत्व दिवस पर भाषण व
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया । भाषण प्रतियोगिता में अनिशा , अंजली व सुनीधि विजेता रहीं जबकि पोस्टर प्रतियोगिता में आकृति , प्रियंका व यंगशेन विजेता रहे । इस उपलक्ष्य पर विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अपने संबोधन में सभागार में उपस्थित सभी को मातृत्व दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान के बाद माँ ही है जो सबका ख्याल रखती हैं और घर परिवार के भरणपोषण में अहम भूमिका निभाती है इसलिए माँ का स्थान सर्वोच्च माना जाता है । इस साल मातृत्व दिवस का थीम " कोरोना वायरस के बीच घर पर रुकें , माँ और शिशु को कोरोना से सुरक्षित रखें " । इस दौरान ज़िला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दोरजे अंगरूप , स्वास्थ्य शिक्षिका निर्मला महंत , एचआईवी काउंसलर नीना पंडित व चामुंडा नर्सिंग इंस्टीट्यूट मोहाल के छात्र व शिक्षक मौजूद रहे ।
Tags
# himachal news
# Kullu
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
Kullu
Tags
himachal news,
Kullu
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment