अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निदेशा अनुसार ब प्रदेश कांग्रेस के अहवान पर 15 से 30 अप्रैल 2023 तक प्रदेश व जिला स्तर पर जय भारत सत्याग्रह अभियान चलाया गया है। इसी कड़ी में 20अप्रैल को मण्डी जिला कांग्रेस कमेटी सेरी मंच पर सत्याग्रह करने जा रही है। इस सत्याग्रह में कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष व मण्डी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह विशेष रुप से उपस्थित रहेंगी। इसके अलावा वरिष्ठ कांग्रेस नेता ठाकुर कौल सिंह, चंद्रशेखर ठाकुर, रंगीला राम राव, चेतराम ठाकुर, सोहन लाल ठाकुर, हरेंद्र सेन, नरेश चौहान, महेश राज, पवन ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, चंपा ठाकुर, आदि तमाम नेता उपस्थित रहेंगे। मण्डी जिला कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने जय भारत सत्याग्रह में पार्टी के सभी विधायकों एवं पूर्व विधायक, सभी ब्लॉक अध्यक्ष व जिला और ब्लॉक पदाधिकारी,अग्रिम संगठन तथा सभी विभागों के प्रमुख एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है। देश में लोकतंत्र की रक्षा व भाजपा के तानाशाही निर्णय के खिलाफ जय भारत सत्याग्रह एक बड़ा कदम है। जिला कांग्रेस कमेटी मण्डी के प्रवक्ता विजय कानव ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा व्यक्ति इसमें अपनी भागेदारी सुनिश्चित करें ।
Sunday, April 16, 2023
20अप्रैल को मण्डी जिला कांग्रेस कमेटी सेरी मंच पर करेगी सत्याग्रह ।
Tags
# himachal news
# Mandi
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
Mandi
Tags
himachal news,
Mandi
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.