Saturday, April 15, 2023
Home
aani
himachal news
Kullu
भाजपा मण्डल आनी ने कोहिला में हर्षोंउल्लास से मनाई बाबा साहब डाॅ. भीमराव अंबेडकर की जयन्ती।
भाजपा मण्डल आनी ने कोहिला में हर्षोंउल्लास से मनाई बाबा साहब डाॅ. भीमराव अंबेडकर की जयन्ती।
आनी उपमण्डल के तहत कोहिला में शुक्रवार को भाजपा मण्डल आनी द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहब डाॅ. भीमराव अंबेडकर की जयन्ती धूमधाम से मनाई गई। इस कार्यक्रम में आनी विधानसभा के विधायक लोकेन्द्र कुमार तथा भाजपा मण्डलाध्यक्ष आनी अमर ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे । उन्होंने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पाजंलि अर्पित की और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विधायक लोकेन्द्र कुमार ने कहा कि विश्व के सभी देशों में भारत का लोकतंत्र सबसे मजबूत है। जिसका श्रेय भारत के संविधान को जाता है। जिसकी रचना बाबा साहब द्वारा की गई थी। उन्होंने संविधान में समाज के सभी तबकों को बराबर का अधिकार दिया था। वहीं अमर ठाकुर ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि डाॅ० अंबेडकर ने कहा था कि शिक्षित बनो और संघर्ष करों इसलिए हमें शिक्षा पर विशेष ध्यान देना है।जब हम शिक्षित होगें तभी देश प्रगति की ओर बढ़ेगा और देश की प्रगति के साथ हमारी भी तरक्की जुड़ी है। एस.सी. मोर्चा अध्यक्ष आनी मण्डल लीला चंद ने डाॅ.अंबेडकर के व्यक्तित्व पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान मण्डल महामंत्री योगेश वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष कृष्ण ठाकुर, जिला परिषद सदस्य जीवन ठाकुर, युवा मोर्चा अध्यक्ष वेद ठाकुर, एच.आर. पटेल. पंचायत समिति सदस्य सुषमा सिंह व मीना ठाकुर सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Tags
# aani
# himachal news
# Kullu
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
Kullu
Tags
aani,
himachal news,
Kullu
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment